फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water had to be filled in a bucket from below and taken to the 19th floor

Noida News: नीचे से बाल्टी में पानी भरकर 19वें फ्लोर तक ले जाना पड़ा

Sat, 02 Aug 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Water had to be filled in a bucket from below and taken to the 19th floor
सोसाइटी में टैंकर से पानी भरते लोग। स्रोत : निवासी
- ग्रेनो वेस्ट की ईकोविलेज-1 सोसाइटी के 10 से अधिक टावरों में पानी की किल्लत, एक हजार परिवार परेशान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज-1 सोसाइटी के 10 टावरों में शनिवार को पानी किल्लत रही। इससे करीब एक हजार लोग परेशान रहे। सोसाइटी में टैंकर से पानी की सप्लाई की गई। निवासी बाल्टी में पानी भरकर फ्लैट तक ले गए। लोगों का आरोप है कि बुधवार को गई बिजली शुक्रवार को आई। अब पानी की समस्या खड़ी हो गई है। सोसायटी में 52 टावर हैं जिनमें 6,500 परिवार रहते हैं। यहां कोई न कोई समस्या रहती है।

निवासी मनीष कुमार ने बताया कि लाखों रुपये देकर खरीदा है। अब बाल्टी से फ्लैट में पानी ले जाना पड़ रहा है। टैंकर से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इतना महंगा फ्लैट लेने का क्या फायदा। पानी के टैंकर से अंडरग्राउंड वाटर टैंक तो भरे गए लेकिन सभी टावरों में सप्लाई नहीं हुई। ऐसे में लोगों ने बाजार से पानी की बोतल खरीदकर काम चलाया।
विज्ञापन

समीर ने बताया कि मोटर खराब हो गई है जिसके कारण कई टावरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। परिसर में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। एक महीने पहले ही पानी की किल्लत से पूरी सोसाइटी परेशान रही थी। लोगों का आरोप है कि मामले में शिकायत करने पर मेंटेनेंस प्रबंधन और प्राधिकरण एक-दूसरे की कमी बताकर टाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसमेंट में भरे पानी से आ रही बदबू
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की कई सोसाइटियों के बेसमेंट से भरे बारिश के पानी से बदबू आने लगी है। निवासियों ने बताया कि बेसमेंट में गाड़ी खड़ी करने जाने पर बदबू का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को हुई बारिश से एम्स ग्रीन एवेन्यू, निराला एस्टेट, अजनारा होम्स, श्रीराधा स्काई गार्डन, इराेज संपूर्णम, एलिगेंट विले, ला रेजिडेंसिया सोसायटी, आम्रपाली की परियोजनाओं समेत कई सोसाइटियों में जलभराव हो गया था। निवासियों ने बताया कि गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed