फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wall collapses while digging pit in DPS, worker dies after being buried

Noida News: डीपीएस में गड्ढा खोदते समय गिरी दीवार, दबकर श्रमिक की मौत

Fri, 07 Feb 2025 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses while digging pit in DPS, worker dies after being buried
फोटो
विज्ञापन

डीपीएस में गड्ढा खोदते समय गिरी दीवार, दबकर श्रमिक की मौत
-दो घायल, स्विमिंग पूल पर छाया करने के लिए कॉलम बनाने से पहले गड्ढा गड्ढा खोदते समय हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में स्विमिंग पूल पर लिंटर डालने के लिए गड्ढा खोदते समय दीवार गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की पहचान हमीरपुर के बाबूलाल (50) के रूप में हुई है। हादसे में दो श्रमिक घायल हो गए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने घायल श्रमिकों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है।
डीपीएस में चहारदीवारी के पास छात्रों के लिए स्विमिंग पूल बना है। स्कूल के पास हाइराइज सोसाइटी के लोग स्विमिंग पूल में अभ्यास करते समय छात्रों को देखते हैं। वहीं, गर्मी के समय तेज धूप से परेशानी होती है। स्विमिंग पूल पर छाया करने के लिए कॉलम खड़े कर उसपर लिंटर डालने के लिए ठेकेदार को काम सौंपा गया था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे स्विमिंग पुल के पास कॉलम के लिए गड्ढा खोदते समय स्कूल की नौ इंच की सात फीट ऊंची दीवार श्रमिकों के ऊपर ही गिर गई। मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने किसी मलबे को हटाकर दबे मजदूरों दुर्ग प्रसाद (50), लाल दीवान (45) और बाबूलाल को बाहर निकाला। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाबूलाल की मौत हो गई। श्रमिक के परिवार ने ठेकेदार और स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। उन्होंने उचित मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन

वहीं एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया, मामले में ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है। परिजन से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीपीएस की प्रिंसिपल संध्या अवस्थी ने बताया, वह शहर से बाहर हैं, इसलिए उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में सुरक्षा की अनदेखी:

श्रमिकों के साथ हुआ हादसा शहर में पहली बार नहीं हुआ है। निर्माण स्थलों पर लापरवाही के कारण कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। जिसमें उनकी जान चली गई है। अक्सर ठेकेदार और प्रबंधन श्रमिकों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। निर्माण स्थल (कंस्ट्रक्शन साइट) पर मजदूरों को सुरक्षात्मक उपकरण नहीं दिए जाते हैं। जबकि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सर की सुरक्षा के लिए हेलमेट फिसलने और भारी वस्तु गिरने से बचाव के लिए सेफ्टी शूज देना होता है। इसके साथ ही ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए सेफ्टी बेल्ट अनिवार्य है। वहीं, हाई विजिबिलिटी जैकेट भी देनी होती है ताकि सभी मजदूर स्पष्ट दिखें। हाथों को चोट से बचाने के लिए दस्ताने, धूल और केमिकल्स से बचाव के लिए डस्ट मास्क और सेफ्टी गॉगल्स देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed