{"_id":"62057741d815a678be03dc19","slug":"vote-was-given-to-the-favorite-party-and-candidate-not-on-the-basis-of-issues-bureau-news-noi6315949145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दों को आधार न बनाकर मनपसंद पार्टी और प्रत्याशी को ही दिया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दों को आधार न बनाकर मनपसंद पार्टी और प्रत्याशी को ही दिया वोट
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने मुद्दों को आधार न बनाकर मनपसंद पार्टी और प्रत्याशी को ही वोट दिया। दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में बूथों पर आए लोगों से जब पूछा गया कि क्या मुद्दे हैं तो जवाब नदारद था। बड़ी संख्या में लोगों ने पहले से ही तय दलों और प्रत्याशियों को ही वोट के लिए चुना।
दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में वोट देने आए बुजुर्ग जाफर अली ने बताया कि विकास तो सभी पार्टी कुछ न कुछ कराती हैं। उन्होंने वोट देने के लिए मनपसंद पार्टी को चुना। उनका कहना था कि प्रत्याशी कोई भी हो, वोट तो उसी पार्टी को जाना है। कुछ यही सूरते हाल बादलपुर स्थित मतदान केंद्र का रहा। इस क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का भी घर है। यहां पहली बार वोट दे रहे तुषार नागर ने बताया कि सभी पार्टियां विकास तो कराती हैं लेकिन अपनी मनपसंद पार्टी और प्रत्याशी को ही सभी वोट कर रहे हैं।
मिहिर भोज इंटर कॉलेज में एक पार्टी की ओर से एजेंट बने इरशाद ने बताया कि इस क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर वोट नहीं पड़े। अक्सर मतदाता पहले से मनपसंद पार्टी के लिए मतदान करते हैं। बस समीकरण बदल जाते हैं। वहीं, दादरी और छपरौला में मत देने आईं महिलाओं से मतदान के लिए मुद्दे पूछे गए तो उन्होंने मुद्दों की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने बताया कि जहां परिजन ने बताया, उसी प्रत्याशी को मतदान किया है।