{"_id":"662bccbc470f407ec5096884","slug":"vote-grnoida-news-c-23-1-noi1091-30426-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दलेलपुर गांव के मतदाताओं ने यमुना पार से आकर डाली वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दलेलपुर गांव के मतदाताओं ने यमुना पार से आकर डाली वोट
विज्ञापन
फोटो:
यमुना पार से आकर दलेलपुर गांव के मतदाताओं ने डाले वोट
-गुलावली गांव में था दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दलेलपुर का मतदान केंद्र
-यमुना नदी के किनारे हरियाणा की तरफ है गांव, मतदान करने में लगे 4-5 घंटे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र के दलेलपुर गांव के 40 से अधिक मतदाताओं ने शुक्रवार को गुलावली गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। सभी मतदाता अपने निजी वाहनों से दिल्ली के रास्ते होकर मतदान केंद्र तक पहुंचे थे। घर से मतदान केंद्र और फिर वापस घर पहुंचने में उनको करीब 4-5 घंटे का समय लगा। निवासियों का कहना है कि इस बार भी प्रशासन ने किसी तरह की मदद नहीं की। जबकि बस की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था।
दलेलपुर ग्राम पंचायत दादरी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, लेकिन गांव यमुना नदी के किनारे हरियाणा की तरफ बसा हुआ है। गांव के लोग गौतमबुद्ध नगर की तरफ नाव में बैठकर आते हैं। हर चुनाव में मतदान करने नाव में बैठकर आते थे, लेकिन इस बार प्रशासन ने गांव के मतदाताओं से ऐसा नहीं करने और वाहनों से मतदान केंद्र तक आने की अपील की थी। ग्राम प्रधान कैलाश ने बताया कि गांव के सभी मतदाता शुक्रवार सुबह एक जगह पर एकत्रित हुए। सुबह नौ बजे सभी मतदाता अपनी 8 से 10 निजी कार में सवार होकर मतदान केंद्र के लिए निकले। सुबह करीब 11 बजे तक सभी मतदाता दिल्ली के कालिंदी कुंज से होकर गुलावली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। वहां सभी महिला और पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच सभी वापस गांव लौट आए। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने बस का इंतजाम करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बस नहीं पहुंची।