फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vivek Bindra Case Police could not arrest motivational speaker Vivek Bindra even after 15 days

Vivek Bindra: मोटिवेशनल स्पीकर की गिरफ्तारी कब? 15 दिन बाद पुलिस खाली हाथ, विवेक बिंद्रा सोशल मीडिया पर सक्रिय

Fri, 29 Dec 2023 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Dec 2023 09:35 AM IST
सार

Vivek Bindra Case: नोएडा पुलिस 15 दिन बाद भी मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पत्नी के साथ मारपीट में नामजद आरोपी होने के बाद वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गया है। फरीदाबाद में मोटिवेशनल स्पीच भी दे रहे हैं। विवेक ने हजारों की संख्या में मौजूद स्कूली बच्चों को प्रेरणादायी किस्से भी सुनाए। 

विज्ञापन
Vivek Bindra Case Police could not arrest motivational speaker Vivek Bindra even after 15 days
विवेक बिंद्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपी मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा को 15 दिन के बाद भी नोएडा पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे दोबारा बुलाया नहीं गया। जबकि इस मामले में विवेक की मां से जानकारी ली गई है और सोसाइटी से सीसीटीवी फुटेज मंगाए गए हैं। 
विज्ञापन


उधर विवेक बिंद्रा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और घटना के बाद फरीदाबाद में मोटिवेशनल स्पीच भी दे रहे हैं। अहम है कि 14 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी वैभव ने कोतवाली सेक्टर-126 निवासी बहनोई मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ बहन के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


दर्ज शिकायत में कहा गया था कि 6 दिसंबर को हुई बिंद्रा और यानिका की शादी के बाद दोनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहने लगे थे। शादी के एक दिन बाद बिंद्रा मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पत्नी यानिका के बीच-बचाव का प्रयास करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए यानिका की पिटाई कर दी। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है।

विवेक बिंद्रा की मां से पुलिस ने ली घटना की जानकारी
इससे पहले, नोएडा पुलिस ने सोमवार को विवेक की मां से घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं विवेक की पत्नी यानिका के परिजनों ने थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा। नोएडा पुलिस विवेक से भी जल्द पूछताछ करेगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

 

बिंद्रा और यानिका की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। 14 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी वैभव द्वारा कोतवाली सेक्टर-126 में बहनोई विवेक बिंद्रा के खिलाफ दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद बहन और जीजा नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते थे। 

 

शादी के अगले दिन ही सात दिसंबर को विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि यानिका ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को इस दौरान बुरी तरह से पीटा।

 

इसके बाद पुलिस ने अब विवेक की मां प्रभा से इस पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ली। वहीं पुलिस ने सोसाइटी से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं जिसमें विवेक अपनी पत्नी से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि पुलिस साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed