फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vipin, Tarun and Kshitij will aim in the National Shooting Championship

Noida News: विपिन, तरुण व क्षितिज राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लगाएंगे निशाना

Sat, 13 Jul 2024 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Vipin, Tarun and Kshitij will aim in the National Shooting Championship
विपिन, तरुण व क्षितिज राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लगाएंगे निशाना
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिल्ली में आयोजित 47वीं यूपी राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों का चयन अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयन होने पर जिले में खुशी का माहौल है।

दिल्ली के के सूरजकुंड स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में पांच से 13 जुलाई तक 47वीं यूपी राज्य शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा किया। जिले के विपिन भाटी ने 10 मीटर एयर राइफल में सीनियर बालक वर्ग में 400 में से 380 स्कोर लगाकर अच्छा प्रदर्शन किया। तरुण नागर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में सब यूथ बालक वर्ग में 600 में से 553 स्कोर बनाया। वहीं, क्षितिज अधाना ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल में सब यूथ बालक वर्ग में 600 में से 567 स्कोर लगाकर बेहतर प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ी नॉलेज पार्क तीन स्थित निजी स्कूल में संचालित जीरोकूल शूटिंग रेंज में कोच मनीष चौधरी से शूटिंग के गुर सीख रहे हैं। कोच ने बताया कि विपिन भाटी डाढ़ा गांव, तरुण नागर लखनावली गांव और क्षितिज अधाना साहपुर खुर्द गांव के निवासी हैं। दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजन 18 अगस्त से होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed