{"_id":"68eac4168047310a4103eba1","slug":"villagers-protested-against-the-hot-mix-plant-na-news-c-5-1-drn1046-809794-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हॉट मिक्स प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हॉट मिक्स प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध
Sun, 12 Oct 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला में ग्रामीणों ने शीतला नदी पुल के पास चल रहे हॉट मिक्स प्लांट को बंद करने की मांग कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट से प्रदूषण फैल रहा है। इससे ग्रामीणों के बीमार होने की आशंका है। बरोटीवाला में शीतला नदी पुल के किनारे चल रहे हॉट मिक्स प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंंचे। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आबादी क्षेत्र के पास हॉट मिक्स प्लांट लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि प्लांट से निकलने वाले काले धुआं खतरनाक है।
विज्ञापन