फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers contacted for nationwide strike

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए ग्रामीणों से किया संपर्क

Wed, 25 Nov 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers contacted for nationwide strike
नूंह। राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन में शिरकत के लिए दिल्ली कूच के लिए जिले के किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने बुधवार को किसानों से संपर्क कर समर्थन मांगा। उधर, जिला मख्यालय के डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी नाकों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमजान चौधरी ने तावडू खंड के गांव चाहलका, पीपाका, पाटूका, सहसोला, मालहाका, चीला, पचगांव शिकारपुर, सुनारी आदि का दौरा किया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान ने महरौला, धीरधौका, कवंरसिका, घासेड़ा, खेड़ी कंकर, हिरमथला गांवों में दौरा किया। जिले के सामाजिक संगठन मेवात विकास सभा के प्रधान सलामुद्दीन ने भी दर्जनों गांवों का दौरा कर किसानों से संपर्क किया। आंदोलन में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, रोडवेज वर्कर यूनियन, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन के सदस्यों ने भी शामिल होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
नूंह। जिला उपायुक्त ने किसानों व विभिन्न संगठनों की हड़ताल को देखते हुए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। पुलिस, जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, उपमंडल मजिस्ट्रट, पुन्हाना, तावडू़, फिरोजपुर-झिरका के अधिकारियों को भी तैयारी रखने व अपडेट रहने को कहा। जिलाधीश ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नूंह को रोजकामेव, नायब तहसीलदार नूंह को नूंह सदर, शहर, नायब तहसीलदार तावडू को तावडू सदर, शहर, नायब तहसीलदार पुन्हाना को पुन्हाना, नायब तहसीलदार फिरोजपुर-झिरका को क्षेत्र, नायब तहसीलदार नगीना को नगीना, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पुन्हाना को बिछोर व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिनगवां को पिनगवां के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक नूंह डयूटी मजिस्ट्रट के साथ महिला पुलिस अधिकारी नियुक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed