{"_id":"6a63963438dc6fbe9e0375da","slug":"vigilance-remains-high-at-the-delhi-border-commuters-are-being-questioned-grnoida-news-c-1-noi1095-4538371-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी बरकरार, आने-जाने वालों से की जा रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी बरकरार, आने-जाने वालों से की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
- तैनात की गई अतिरिक्त पुलिस फोर्स, शहर के आंतरिक मार्गों पर भी की जा रही चेकिंग
150 से ज्यादा लोगों पर रखी जा रही निगरानी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को मद्देनजर पुलिस ने जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। शुक्रवार को दिल्ली और गाजियाबाद से जुड़े सभी प्रमुख बॉर्डरों पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका को देख 150 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा है। वहीं कुछ लोगों को एहतियातन नजरबंद भी किया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े ऐसे लोगों सूची तैयार की गई है जिनके प्रदर्शन में शामिल होने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका है। इन सभी पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक सहित स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कई बॉर्डरों का निरीक्षण किया। चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, सेक्टर-62, झुंडपुरा समेत प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही यात्रियों की पहचान भी सत्यापित की जा रही है। यातायात पुलिस ने बॉर्डरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है ताकि जांच के दौरान लंबा जाम न लगे। हालांकि पीक समय में कुछ स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।