फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   View the observation home like a boarding school: Justice Ajay Bhanot

संप्रेषण गृह को बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें : न्यायमूर्ति अजय भनोट

Sat, 25 Jul 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
View the observation home like a boarding school: Justice Ajay Bhanot
बाल संप्रेषण गृह में बने थीम पार्क का उद्घाटन, न्यायमूर्ति ने बच्चों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बाल संप्रेषण गृह में बने थीम पार्क का इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति और किशोर न्याय समिति के चेयरपर्सन अजय भनोट ने उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या, पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने कहा कि वे इस स्थान को संप्रेषण गृह नहीं बल्कि एक बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संप्रेषण गृह में रह रहे करीब 100 बच्चे अब इस पार्क में खेल सकेंगे और मनोरंजन के साथ अपने तनाव को भी कम कर पाएंगे। न्यायमूर्ति अजय भनोट ने बच्चों की दिनचर्या, पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने कहा कि वे इस स्थान को संप्रेषण गृह नहीं बल्कि एक बोर्डिंग स्कूल की तरह देखें। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता होती है और सही मार्गदर्शन से वह अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। इस पार्क का निर्माण पहले हो गया था। इस अवसर पर बाल संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति को न्यायमूर्ति सहित सभी अतिथियों ने सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शारदा यूनिवर्सिटी और जीएल बजाज संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed