{"_id":"66dd4019b982793bba0b8df9","slug":"video-of-making-rotis-by-spitting-at-a-dhaba-in-greater-noida-goes-viral-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूक लगाकर बनाई रोटियां: ग्रेटर नोएडा के ढाबे पर घिनौनी हरकत, खाना खा रहे लोगों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थूक लगाकर बनाई रोटियां: ग्रेटर नोएडा के ढाबे पर घिनौनी हरकत, खाना खा रहे लोगों ने किया जमकर हंगामा
Sun, 08 Sep 2024 11:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:41 AM IST
सार
ढाबे पर शुक्रवार देर रात थूक लगाकर रोटियां बनाईं जा रही थीं, जिसे देखकर ढाबे पर खाना खा रहे लोगों ने हंगामा किया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
थूक लगाकर बनाई रोटियां
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ढाबे पर थूक लगाकर रोटियां बनाए जाने पर लोगों ने हंगामा किया। आरोपी ढाबा संचालक की इस हरकत की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक चांद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, कस्बे के रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर एक ढाबा है। ढाबे पर शुक्रवार देर रात थूक लगाकर रोटियां बनाईं जा रही थीं, जिसे देखकर ढाबे पर खाना खा रहे लोगों ने हंगामा किया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
उधर, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार का कहना है कि इस घटना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कस्बा निवासी चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ढाबे को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन