{"_id":"643e68d161521943780de895","slug":"video-of-bike-stunt-in-front-of-police-post-goes-viral-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पुलिस चौकी के सामने बाइक से स्टंट की वीडियो वायरल, 18,500 रुपये का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पुलिस चौकी के सामने बाइक से स्टंट की वीडियो वायरल, 18,500 रुपये का कटा चालान
Tue, 18 Apr 2023 03:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Apr 2023 03:24 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के चलते यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल ने शहर की ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 6 धाराओं में कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
चौकी के सामने स्टंट करता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
नोएडा के सेक्टर- 81 पुलिस चौकी के सामने बाइक से स्टंट करते एक युवक का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। वीडियो में युवक बाइक से पुलिस चौकी के सामने दो-तीन चक्कर लगाते हुए बाइक का अगला पहिया उठाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के चलते यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल ने शहर की ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 6 धाराओं में कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान किया। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी शहर में पिछले कई दिनों में स्टंटबाजी के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन