फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Victory in Tripura indicates rise in stature of Dr. Sharma

Noida News: त्रिपुरा में जीत से भाजपा गदगद, डॉ. महेश शर्मा के कद बढ़ने के संकेत

Thu, 02 Mar 2023 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Victory in Tripura indicates rise in stature of Dr. Sharma
त्रिपुरा में जीत से डॉ. महेश शर्मा के कद बढ़ने के संकेत
विज्ञापन


भाजपा ने जिले के सांसद को बनाया था त्रिपुरा का प्रभारी
2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी जताएगी सांसद पर भरोसा


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। इस जीत से त्रिपुरा के प्रभारी व जिले के सांसद डॉ. महेश शर्मा के पार्टी में कद बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी डॉ. शर्मा को लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में अहम जिम्मेदारी दे सकती है।
हालांकि डॉ. महेश शर्मा ने त्रिपुरा में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुशल संगठन शक्ति को दिया है। साथ ही उन्होंने जीत का श्रेय त्रिपुरा के उन कार्यकर्ताओं को भी दिया, जिन्होंने चुनाव में दिन-रात मेहनत की। बतौर प्रभारी डॉ. महेश शर्मा के लिए त्रिपुरा चुनाव अग्नि परीक्षा के जैसा था। चुनाव में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन-तीन बार त्रिपुरा का दौरा किया। त्रिपुरा में रुक कर प्रचार का काम संभाला। डॉ. महेश शर्मा का कहना है कि इस जीत से भाजपा का उत्तर पूर्व में कद और बढ़ा है। त्रिपुरा में भाजपा को घेरने के लिए कई शक्तियां लगी हुई थीं, लेकिन यह शक्तियां वोट बैंक नहीं बटोर पाई। भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई है। यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। नोएडा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. शर्मा को बधाई दी है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी में अंदरूनी कलह सामने आई थी। डॉ. महेश शर्मा की घेराबंदी के लिए पार्टी में जिला और प्रदेश स्तर पर बड़े नेता लगे हुए थे, लेकिन उन पर पार्टी ने भरोसा जताकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रभारी बनाते हुए बड़ा काम दिया, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर डॉ. महेश शर्मा पार्टी आलाकमान की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed