फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Victims of bike boat forgery reached EOW in Odisha

ओडिशा में ईओडब्ल्यू पहुंचे बाइक बोट फर्जीवाड़ा के पीड़ित

Wed, 28 Apr 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Victims of bike boat forgery reached EOW in Odisha
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के पीड़ित ओडिशा में पूर्व सूबेदार मेजर के नेतृत्व में लामबंद हो गए हैं। सोमवार को लगभग 125 पीड़ितों के ठगी का शिकार होने की शिकायत भुवनेश्वर स्थित आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के दफ्तर में की गई है। वहीं, दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से वेनिस मॉल के मालिक सतींद्र उर्फ मोंटू भसीन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन

ओडिशा के सूबेदार मेजर भागीरथी नायक ने बताया कि उनके प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग बाइक बोट फर्जीवाड़े के शिकार हुए हैं। इनमें अधिकांश पीड़ित सेना से जुड़े हैं। उन्होंने 125 पीड़ितों का समूह बनाकर आरोपियों पर कार्रवाई का प्रयास शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को भुवनेश्वर स्थित ईओडब्ल्यू के दफ्तर में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत को ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने रिसीव कर लिया है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्होंने बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपियों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका दी हुई है। जिस पर 18 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली के वजीरपुर निवासी रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लगभग आठ हजार पीड़ितों ने मिलकर आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। केस में उनकी पत्नी अनिता चौहान वादी हैं। केस दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में विचाराधीन है। इस केस में संजय भाटी, बीएन तिवारी और मोंटू भसीन समेत लगभग 35 आरोपियों के नाम हैं। मोंटू भसीन ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल हैक कर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया किया अपलोड
कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने मोबाइल हैक कर निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, निजी कंपनी में काम करने वाली युवती पीजी में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि किसी ने उसका फोन हैक कर लिया और फोन में रखे कई निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed