फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicles crawled for two hours at the Hanuman temple.

Noida News: हनुमान मंदिर पर दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Mon, 13 Oct 2025 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled for two hours at the Hanuman temple.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के हनुमान मंदिर पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। सोमवार शाम को गोल चक्कर पर तीनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे से भी अधिक समय तक वाहन रेंगते रहें। हालांकि वहां यातायात पुलिसकर्मी तैनात थे। जो रोक-रोककर वाहनों को निकाल रहे थे, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लंबी लाइन लग गई। निवासियों ने बताया कि किसान चौक के बाद अब हनुमान मंदिर गोल चक्कर पर जाम की समस्या गंभीर हो गई है। रोजाना सुबह और शाम जाम आम हो गया है। हनुमान मंदिर गोल चक्कर पर बिसरख, किसान चौक और हिंडन के नए पुल की तरफ से बड़ी संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं। जिस कारण यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार की शाम भी करीब दो घंटे तक वाहन चालक जाम से परेशान रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed