फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicle junk policy will reduce pollution: Gadkari

वाहन कबाड़ नीति से प्रदूषण में आएगी कमी : गडकरी

Tue, 10 May 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicle junk policy will reduce pollution: Gadkari
तावडू। केंद्र सरकार की वाहन कबाड़ नीति से प्रदूषण में कमी आएगी तो वहीं ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कम लागत के साथ उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा इस नीति से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कॉपर ,स्टील, एल्यूमिनियम, रबड़ और प्लास्टिक आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। यह बातें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कही। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री ने जिले में तावडू उपमंडल के गांव फतेहपुर में हरियाणा प्रदेश के पहले वाहन कबाड़ केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में ऑटोमोबाइल का एक बड़ा क्षेत्र है, जिससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। 2024 के अंत तक नई वाहन कबाड़ नीति से बड़ी संख्या में रोजगार उत्पन्न होगा। इसके अलावा वातावरण को शुद्ध बनाने में वाहन कबाड़ नीति का एक महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विशेषकर दिल्ली जैसे महानगरों में जहां पर प्रदूषित हवा से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों में पुरानी तकनीक का प्रयोग होता था, जिससे अधिक प्रदूषण फैलता है, जबकि नए वाहनों में प्रदूषण की मात्रा कम है। इसलिए इस नीति को देश में अपनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वाहन कबाड़ केंद्र में पुराने वाहनों को नष्ट करने पर नए वाहन खरीदने में कई प्रकार की छूट दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि नई कबाड़ नीति से देश के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ेगी ,जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बाजार की पहचान बनेगी।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का तावडू पहुंचने पर स्वागत किया। मंत्री नितिन गडकरी ने नए वाहन कबाड़ केंद्र परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं विशेषज्ञों से वाहन कबाड़ की प्रक्रिया को समझा। कंपनी के विशेषज्ञों ने इस दौरान उन्हें एक वाहन का कबाड़ करने का डेमो भी दिखाया। इस दौरान अभिषेक के खायो कम्पनी के प्लांट मैनेजर विवेक गडकरी व जापानी कंपनियों के बड़े प्रतिनिधि सहित के देश के भी कई वरिष्ठ प्रमुख उद्यमी कावाज़ु सैन, टेकुची सैन, कोंडो सानो सुगिमोरी सैन, सुमोरी सान, मियामोतो सैन, हेंस कोलेनबर्ग अनिरुद्ध केडिया, कावाज़ू सान जापानी कार्यवाहक राजदूत, श्री हेंस कोलेनबर्ग, टेकुची सैन एमएसआईएल एमडी, राजेश गुप्ता, विनय गुप्ता, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, डीटीओ जितेश मलोहत्रा, एसडीएम तावडू़ सुरेन्द्रपाल, तावडू तहसीलदार शालिनी लाठर ,मौजूदा भाजपा विधायक के भाई राजीव, ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेश यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed