{"_id":"644ac1632753d5e4870169b4","slug":"vegetable-trader-of-aligarh-was-killed-in-a-brutal-attack-grnoida-news-c-23-1-noi1091-7261-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अलीगढ़ के ध्यानार्थ - ताबड़तोड़ हमला कर की गई अलीगढ़ के सब्जी व्यापारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अलीगढ़ के ध्यानार्थ - ताबड़तोड़ हमला कर की गई अलीगढ़ के सब्जी व्यापारी की हत्या
विज्ञापन
ताबड़तोड़ हमला कर की गई अलीगढ़ के सब्जी व्यापारी की हत्या
ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र में मिले शव की पहचान, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र मिले शव की पहचान अलीगढ़ के सब्जी व्यापारी चांद मलिक (26) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चांद मलिक के सिर और पेट पर तेज धार हथियार के निशान बताए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में सब्जी कारोबारी की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के अलहदादपुर नींवरी निवासी चांद मलिक दिल्ली में सब्जी का कारोबार करता था। अविवाहित चांद मलिक दिल्ली में ही रह रहा था। बुधवार को उसका शव ईकोटेक तीन क्षेत्र में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इससे पता चल रहा था कि उसकी पीटकर और तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले रही है, साथ ही चांद मलिक के मोबाइल की सीडीआर की भी छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सब्जी कारोबारी को कॉल कर ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र में बुलाया था या फिर हत्या कहीं और कर शव फेंका गया है। डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।