फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   varun gandhi said attempt to turn Lakhimpur Kheri into Hindu vs Sikh battle is being made dangerous to reopen wounds taken a generation to heal

लखीमपुर पर वरुण गांधी ने खोला मोर्चा: अब बोले भाजपा सांसद-हिंसा को हिंदू बनाम सिख में बदलने की कोशिश, ये अनैतिक

Sun, 10 Oct 2021 01:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 01:02 PM IST
सार

रविवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर हिंसा को लेकर योगी सरकार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
varun gandhi said attempt to turn Lakhimpur Kheri into Hindu vs Sikh battle is being made dangerous to reopen wounds taken a generation to heal
varun gandhi

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में तीन अक्तूबर को हुई हिंसा के बाद से भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार सरकार को निशाना बना रहे हैं। लखीमपुर हिंसा के बाद वरुण ने एक वीडियो शेयर कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की थी। साथ ही इस मुद्दे पर योगी सरकार को पत्र लिखा था। इससे पहले भी गन्ने के मुद्दे पर उन्होंने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी थी। आज फिर से वरुण गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


रविवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर हिंसा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन




वरुण गांधी ने कहा कि ऐसी कोशिश न केवल अनैतिक और झूठी है बल्कि, उन घावों को फिर से कुरेदना खतरनाक है। जिन्हें ठीक होने में कई पीढ़ी लगी है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता से ऊपर राजनीतिक का लाभ नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रहे वरुण गांधी
लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को हुई हिंसक घटना के बाद से वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह इस संबंध में योगी सरकार को खत भी लिख चुके हैं और पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और दोषियों के लिए सजा की मांग कर चुके हैं।

किसानों को मिलना चाहिए न्याय
वरुण गांधी ने तीन अक्तूबर की घटना के बाद एक वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि, 'यह वीडियो बिल्कुल साफ है। प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता। मासूम किसानों का जो खून बहा है उसकी जवाबदेही तय होनी ही चाहिए और न्याय मिलना ही चाहिए। किसानों के सामने ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम क्रूर हैं।
 

हिंसा का वीडियो शेयर कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी

पांच अक्तूबर को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा। उन्होंने पुलिस से इस वीडियो का संज्ञान लेकर गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करने को कहा था। 

वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाएं गन्ने के दाम
इससे पहले, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया था, लेकिन उन्होंने कहा है कि खाद, बीज, पानी और बिजली की बढ़ी कीमतों के कारण यह मूल्य वृद्धि अपर्याप्त है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की थी। 

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी और वरुण गांधी बाहर
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी और वरुण गांधी को बाहर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वरुण गांधी लगातार योगी और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसे देखते हुए मां मेनका गांधी और बेटा वरुण गांधी को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है। 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed