फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vanya won silver and bronze in All India Badminton

Noida News: ऑल इंडिया बैडमिंटन में वान्या ने जीता रजत और कांस्य

Thu, 14 Aug 2025 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Vanya won silver and bronze in All India Badminton
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की वान्या चौधरी ने कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रजत और कांस्य जीते हैं। वान्या ने डबल्स में रजत और एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में कई राज्यों से 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। कोलकाता स्थित स्टार बैडमिंटन अकादमी में 9 से 14 अगस्त तक ऑल इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वह नोएडा के सेक्टर 73 स्थित अकादमी में कोच अजय कनवर, मंजू साहा, जयदीप कोहली की देखरेख में बैडमिंटन की बारीकियां सीखती हैं। पिता योगेश नागर ने बताया कि बेटी की मेहनत और लगन के कारण वह राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने में कामयाब हुई है। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव आनंद खरे ने खिलाड़ी को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed