फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vaccines did not take two hours in the district hospital, people's uproar

जिला अस्पताल में दो घंटे नहीं लगे टीके, लोगों का हंगामा

Tue, 14 Sep 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vaccines did not take two hours in the district hospital, people's uproar
जिला अस्पताल इमरजेंसी के सामन स्ट्रेचर में बिना चादर के लेटा मरीज और कुछ इस तरह फर्श में बैठे लोग?
नोएडा। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन अव्यवस्थाओं की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल की दिक्कत के कारण जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 2 घंटे तक टीकाकरण बाधित रहा। टीका लगवाने वालों को अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला स्पेशल बूथ पर दोपहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। देर तक इंतजार करने के बाद भी नंबर नहीं आया तो कई लोग वापस लौट गए। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक टीकाकरण का समय निर्धारित है। हालांकि, सुबह 6 बजे से ही बिना स्लॉट बुक कराने वालों को भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। सोमवार को सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू होना था, लेकिन पोर्टल में तकनीकी दिक्कत से दो घंटे तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बाधित रही। इस वजह से करीब 2 घंटे तक टीके नहीं लग पाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को टीकाकरण केंद्र में लोगों का प्रवेश बंद करना पड़ा। इससे बाहर तक लंबी लाइन लग गई। कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था बनाई। अस्पताल में 1267 लोगों को टीके लगे। टीकाकरण के लिए मारामारी देख कई लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन

ईएसआईसी में सर्वर डाउन होने से परेशानी
सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे सर्वर डाउन होने से कारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ठप हो गई। अस्पताल में परिसर में भीड़ बढ़ गई, करीब एक बजे तक लोग परेशान रहे। इस दौरान कई लोग बिना डॉक्टरी परामर्श के ही लौट गए। ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिलने और रजिस्ट्रेशन में देरी से परेशान लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने इमरजेंसी और पार्किंग को किया बेहाल
बारिश का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा है। इस वजह से एंटी लार्वा गतिविधि बाधित हो रही है। वहीं, बारिश की वजह से सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई की इमरजेंसी के प्रतीक्षा कक्ष की फॉल्स सीलिंग से पानी टपकने लगा। कक्ष में हर तरफ पानी जमा होने से मरीजों को काफी दिक्कत हुई। ईएसआईसी अस्पताल की भूमिगत पार्किंग में भी पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंत्री के आगमन की तैयारी
सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल का जायजा लेने बृहस्पतिवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव आ सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के साथ ही डेंगू और बुखार के बढ़ते प्रकोप से निपटने के इंतजाम की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed