{"_id":"6151cedc8ebc3e0bbe4f6476","slug":"vaccine-allotted-to-ghaziabad-was-being-applied-for-rs-250-three-arrested-grnoida-news-noi607059720","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 250 रुपये में लगा रहे थे गाजियाबाद को अलॉट की गई कोरोना वैक्सीन, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 250 रुपये में लगा रहे थे गाजियाबाद को अलॉट की गई कोरोना वैक्सीन, दो गिरफ्तार
Mon, 27 Sep 2021 07:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:32 PM IST
सार
ईकोटेक तीन थाना पुलिस ने मौके से वैक्सीन लगाते हुए आरोपी सुशील कुमार निवासी खोदना कला व रवि कुमार निवासी पौंडरी जिला बुलंदशहर समेत मकान मालिक कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर गांव स्थित एक मकान में गाजियाबाद को अलॉट की गई कोरोनारोधी वैक्सीन 250 रुपये लेकर लोगों को लगाने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को टीका लगवाने पहुंचे कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके बाद ईकोटेक तीन थाना पुलिस ने मौके से वैक्सीन लगाते हुए आरोपी सुशील कुमार निवासी खोदना कला व रवि कुमार निवासी पौंडरी जिला बुलंदशहर समेत मकान मालिक कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुंवरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी व वैक्सीन मुहैया कराने वाली एएनएम फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
18 भरी व चार खाली वैक्सीन की शीशी बरामद
बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी सचिंद्र मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों के माध्यम से उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस पर तुरंत वह पुलिस के साथ खेड़ा चौगानपुर गांव स्थित कुंवरपाल के मकान पर पहुंच गए। जहां 250 रुपये लेकर गाजियाबाद को आवंटित वैक्सीन लगाई जा रहा थी। छानबीन के दौरान पता चला कि कुंवरपाल ने आरोपी रवि को किराये पर मकान दे रखा है।
विज्ञापन
25 से 30 लोगों को लगाई वैक्सीन
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 18 भरी व चार खाली वैक्सीन की शीशी के साथ 155 सीरिंज बरामद हुई हैं। इनमें से 12 वॉयल कोविशील्ड की वैक्सीन है। पांच कोवॉक्सिन की वॉयल है। एक टेटनेस टॉक्सिड की वॉयल भी मिली है। मौके से बरामद सीरिंज में से 30 का उपयोग किया गया है। इससे अंदेशा है कि आरोपियों ने करीब 25 से 30 लोगों को वैक्सीन लगाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बुद्ध विहार पीएचसी की एएनएम मुहैया कराती थी वैक्सीन
मामले में जांच अधिकारी सुधीर कुमार डागर ने बताया कि गाजियाबाद के बुद्ध विहार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात एक एएनएम कर्मचारी सुशील कुमार व वालंटियर रवि कुमार को वैक्सीन मुहैया कराती थी। यही वैक्सीन 250 रुपये में खेड़ा चौगानपुर में लगाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी रवि एएनएम का देवर है। देवर-भाभी मिलकर यह काम कर रहे थे। इससे पहले 19 सितंबर को भी आरोपियों ने यहां पैसे लेकर वैक्सीन लगाई थी। ये लोग अधिकांश बिल्डर के निर्माणाधीन साइटों पर काम करने वाले मजदूरों को निशाना बना रहे थे।
खेड़ा चौगानपुर गांव में 250 रुपये लेकर वैक्सीन लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस की मदद से दो आरोपियों को पकड़ा लिया गया है। मामले में फरार एएनएम की पुलिस तलाश कर रही है। - डॉ. सचिंद्र मिश्रा, सीएचसी प्रभारी, बिसरख