{"_id":"6946aa3f78c8a7e0c2025b2a","slug":"uttarakhand-chief-minister-pushkar-singh-dhami-participated-in-mahakothig-fair-organized-at-noida-stadium-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकौथिग मेला: उत्तराखंड की खुशबू से महका नोएडा, मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकौथिग मेला: उत्तराखंड की खुशबू से महका नोएडा, मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Sat, 20 Dec 2025 07:25 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला संवाद, नोएडा
अमर उजाला संवाद, नोएडा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:25 PM IST
सार
नोएडा स्टेडियम में उत्तराखंड महाकौथिग मेला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित हो रहा उत्तराखंड महाकौथिग मेला उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक कला, खानपान और परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है
विज्ञापन
महाकौथिग मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा स्टेडियम उस समय उत्तराखंड की संस्कृति और उल्लास से सराबोर हो गया, जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाकौथिग मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री नोएडा स्टेडियम पहुंचे, आयोजनकर्ताओं और उत्तराखंड समाज से जुड़े लोगों ने पारंपरिक अंदाज में ढोल-दमाऊ और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित हो रहा उत्तराखंड महाकौथिग मेला उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक कला, खानपान और परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मेले में उत्तराखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक नृत्य, लोक संगीत और पहाड़ी व्यंजनों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड महाकौथिग केवल एक मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा, उसकी सभ्यता और संस्कारों का जीवंत चित्र है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले उत्तराखंडवासी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, जो अत्यंत गर्व की बात है।
विज्ञापन
सीएम धामी ने आयोजनकर्ताओं को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मेले नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य की संस्कृति, पर्यटन और लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
नोएडा स्टेडियम में आयोजित यह मेला न केवल उत्तराखंडवासियों बल्कि नोएडा और एनसीआर के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उत्तराखंड की संस्कृति का आनंद ले रहे हैं।