फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Use shuttle bus instead of cab to watch MotoGP

MotoGP Bharat: मोटोजीपी देखने के लिए कैब की जगह शटल का करें प्रयोग, इन मेट्रो स्टेशन पर बस सेवा होगी उपलब्ध

Sat, 23 Sep 2023 10:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Sep 2023 10:57 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, शटल सेवा का लाभ उठाने के लिए दर्शकों को ऑनलाइन टिकट दिखाना होगा। यह सेवा पूरी तरह से फ्री होगी। शटल बस मेट्रो स्टेशन से सुबह साढ़े छह से रात साढ़े आठ तक उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Use shuttle bus instead of cab to watch MotoGP
Moto GP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोटोजीपी देखने के लिए अपने वाहन से नहीं आने वाले दर्शकों से पुलिस ने ओला और उबर की कैब के बजाय शटल का प्रयोग करने की अपील की है। इससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ओला और उबर कंपनी को भी अपने चालकों को बुद्ध सर्किट की बुकिंग नहीं लेने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मोटोजीपी देखने आने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने ओला उबर का प्रयोग किया। इससे बुद्ध सर्किट के पास पुलिस को परेशानी उठानी पड़ी। कैब चालक वहां यात्रियों का इंतजार करते दिखे और वापस लौटने के दौरान भी यातायात बाधित होता दिखाई दिया। इसके चलते पुलिस ने शटल सेवा का प्रयोग करने की सलाह दी है। डीसीपी यातायात अनिल यादव ने बताया कि शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में दिल्ली एनसीआर व अन्य शहरों के अलावा विदेश भी दर्शक मोटोजीपी देखने आएंगे। शुक्रवार को ओला उबर के यहां तक आने से यातायात में बाधा पड़ी थी। इसके चलते उन लोगों से अपील की गई है, जो अपने वाहनों से नहीं आ रहे। वे शटल का प्रयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन


सुबह 6 :30 से रात 8:30 बजे तक ऑनलाइन टिकट दिखाकर करेंगे फ्री सफर
पुलिस के मुताबिक, शटल सेवा का लाभ उठाने के लिए दर्शकों को ऑनलाइन टिकट दिखाना होगा। यह सेवा पूरी तरह से फ्री होगी। शटल बस मेट्रो स्टेशन से सुबह साढ़े छह से रात साढ़े आठ तक उपलब्ध होगी। पुलिस के मुताबिक, यात्रियों को शटल सेवा के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मेट्रो स्टेशन पर शटल बस सेवा होगी उपलब्ध
झंडेवालान, कनाट प्लेस पार्किंग, अक्षरधाम, इफ्को चौक मेट्रो, छतरपुर मेट्रो, डीएलएफ साकेट, ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन, बदरपुर मेट्रो स्टेशन, पंजाबी बाग, धौला कुआं, परीचौक, एनडीएमसी, कनाट प्लेस, इंडिया गेट, अक्षरधाम, नोएडा सिटी सेंटर, नेहरू प्लेस, कलकाजी मंदिर, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंडिया गेट, नोएडा सेक्टर 52, सेक्टर 148, डीएलएफ माल, एयरोसिटी, हौज खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed