{"_id":"68e963e0575b55c0c6085f1b","slug":"uproar-over-childrens-cough-syrup-worries-drug-dealers-na-news-c-36-1-amb1002-151229-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चों के कफ सिरप पर हंगामे से बढ़ी दवा कारोबारियों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चों के कफ सिरप पर हंगामे से बढ़ी दवा कारोबारियों की चिंता
Sat, 11 Oct 2025 01:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। बच्चों के कफ सिरप पर मचे हंगामे के कारण अंबाला के दवा कारोबारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही बाजार से कफ सिरप की मांग पर भी असर पड़ता जा रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक अभी कफ सिरप को लेकर अधिक जोखिम लेने के मूड़ में नहीं है। यही कारण है कि दवा कारोबारियों से लेकर मेडिकल संचालकों में कफ सिरप को लेकर कोई कार्रवाई न हो जाए इसकी चिंता सता रही है। अंबाला में बहुत से ट्रेडर्स ऐसे हैं जो हिमाचल प्रदेश के बद्दी से दवा बनवाते हैं इसके बाद आगे अन्य राज्याें में बेचते हैं। इसके साथ ही सरकारी सप्लाईयों में भी वह हिस्सा लेते हैं। अब अगर चेकिंग हुई और कोई कमी निकली तो कार्रवाई भी हो सकती है।
सेंट्रल टीम के निर्देशन में भरे जाएंगे सैंपल
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान का कफ सिरप के मामले सामने आने के बाद जांच तेज कर दी है। इस मामले में स्थानीय ड्रग नियंत्रक विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर केंद्रीय टीम ही दबिश देगी। ऐसे में स्टॉकिस्ट की धड़कनें बढ़ गई हैं। क्योंकि जिस सॉल्ट को बैन किया गया है वह अभी तक बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा था। अब स्टॉकिस्ट भी कफ सिरप के स्टॉक को खपाने में जुट गए हैं।
मेडिकल स्टाेर पर बिना चिकित्सक के पर्चे के नहीं दी जाएगी दवा
ड्रग नियंत्रक विभाग भी एक दो दिन में मेडिकल स्टोरों पर जांच के लिए सक्रिय हो सकता है। क्योंकि अभी तक कई मेडिकल संचालक बच्चों के लिए कफ सिरप को बिना चिकित्सकीय पर्चे के ग्राहकों को दे रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में छह मेडिकल स्टोर में से एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने ही चिकित्सक का पर्चा मांगा था। ऐसे में मेडिकल स्टोरों पर भी ड्रग विभाग की टीम जांच कर सकती है।
विज्ञापन
कफ सिरप को लेकर केंद्रीय टीम जांच करेगी। वह ही सैंपल भरने का काम करेंगी। स्थानीय टीम उनके साथ समन्वय में रहेगी। वहीं मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर भी जांच कराएंगे ।
-- डॉ. हेमंत ग्रोवर, जिला ड्रग नियंत्रक