फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UPRERA approves 15 new projects; investment of 4,826 crore

Noida News: यूपी रेरा ने 15 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 4826 करोड़ का होगा निवेश

Fri, 24 Jul 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
UPRERA approves 15 new projects; investment of 4,826 crore
- 5303 आवासीय व व्यावसायिक इकाइयों का होगा विकास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के आठ जिलों में 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं में कुल 4826.31 करोड़ का निवेश होगा। इनके माध्यम से करीब 5303 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। सबसे अधिक निवेश गौतमबुद्ध नगर में होगा। यहीं सबसे ज्यादा इकाइयां विकसित की जाएंगी।
इन परियोजनाओं को यूपी रेरा मुख्यालय में आयोजित प्राधिकरण की 206वीं बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। गौतमबुद्ध नगर में एक आवासीय, एक व्यावसायिक और एक मिश्रित परियोजना को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में कुल 3275.70 करोड़ का निवेश होगा तथा 2565 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

निवेश और इकाइयों की संख्या के मामले में लखनऊ दूसरे स्थान पर रहा। यहां चार आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें 562.96 करोड़ का निवेश होगा। इन परियोजनाओं के तहत 1276 फ्लैट, विला और प्लॉट स्पेस विकसित किए जाएंगे। वहीं गाजियाबाद में 557.40 करोड़ के निवेश वाली तीन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिनमें दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना शामिल है। इनसे 636 नई इकाइयों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वाराणसी में 275.84 करोड़ की लागत से एक आवासीय परियोजना के तहत 236 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज में 71.51 करोड़ की परियोजना के माध्यम से 180 आवासीय इकाइयां विकसित होंगी। अलीगढ़ में 18.63 करोड़ की लागत वाली परियोजना में 30 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। बागपत में 38.69 करोड़ की परियोजना के तहत 206 और बुलंदशहर में 25.58 करोड़ की परियोजना के माध्यम से 174 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed