फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Yoddha beat Bengaluru Bulls

Noida News: यूपी योद्धा ने बेंगलुरू बुल्स को हराया

Sat, 30 Dec 2023 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
UP Yoddha beat Bengaluru Bulls
यूपी योद्धा ने बेंगलुरू बुल्स को हराया- नोएडा स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के दो मैच, पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को दी मात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग के 45वें मैच में पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 46-33 से हराकर लीग में आठवीं जीत हासिल की। वहीं यूपी योद्धा ने बेंगलुुरु बुल्स को हराकर लीग में तीसरी और होम ग्राउंड पर पहली जीत हासिल की।
नोएडा स्टेडियम में शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग के दो मैच खेले गए। पहले मैच में पटना के रेडर मंजीत के आगे हरियाणा का डिफेंस बेबस दिखी। उन्होंने एक सुपर रेड के साथ 13 अंक हासिल किए। रेड में दोनों टीमों ने 24-24 अंक हासिल किए। वहीं पटना की टीम ने डिफेंस में 16 अंक बनाए, जबकि हरियाणा मात्र 8 अंक ही हासिल कर पाई। पटना पाइरेट्स ने मैच के पहले मिनट से ही बढ़त बनाते हुए शानदार शुरुआत की। हरियाणा की टीम ने बीच-बीच में कुछ अच्छी रेड की। खासकर 11 रेड में 12 अंक हासिल करने वाले विनय ने लगातार पटना के डिफेंस को छकाया, लेकिन कमजोर डिफेंस के चलते टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई। अभी तक 17 अंकों के साथ नौवें स्थान पर चल रही पटना पाइरेट्स इस जीत के साथ पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब 22 अंक हो गए हैं। हरियाणा की टीम 26 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन



वहीं लीग के 46वें मैच में अपनी दूसरी जीत तलाश रही यूपी योद्धा की टीम ने होेम ग्राउंड पर बेंगुलुरु बुल्स को कड़ी टक्कर देती नजर आई। पहले हाफ के खत्म होने तक यूपी योद्धा टीम ने बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ दो अंकों (15-13) की बढ़त बना ली। यूपी योद्धा के सुरेंद्र गिल ने 6, कप्तान प्रदीप नरवाल ने 4, सुमित ने चार और आशु ने एक अंक बटोरे। वहीं बेंगलुरु बुल्स के भरत ने 6, अमन ने 2, नीरज नरवाल ने 2 अंक बटोरे। दूसरे हाफ के खत्म होने के बाद बेंगलुरू बुल्स को एक अंक ( 34-33 ) से मैच गंवाना पड़ा। यूपी योद्धा टीम ने कुल 17 रेड प्वाइंट हासिल किए। जिसमें 13 टेकल और चार ऑल प्वाइंट के मिले। जबकि बेंगलुरु बुल्स को 21 रेड प्वाइंट, 11 टेकल प्वाइंट और एक एक्सट्रा प्वाइंट मिले। यूपी को आखिरकार अपने होम ग्राउंड पर टूर्नामेंट की तीसरी जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed