फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up rera will do online samvaad

खरीदारों के शहर जाकर उनकी समस्या सुनेगा यूपी रेरा

Fri, 08 Jan 2021 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
up rera will do online samvaad
जिस शहर में यूपी रेरा का कार्यालय नहीं वहां होगा संवाद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) उन शहरों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जहां पर कार्यालय नहीं है। इसकी शुरुआत वाराणसी और गोरखपुर से हो चुकी है। अब 15 जनवरी को बरेली में वर्चुअल रेरा संवाद का आयोजन होगा। जो शाम को साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक होगा। बरेली विकास प्राधिकरण के सहयोग से इसका आयोजन हो रहा है। संवाद में खरीदार, खरीदारों के संगठन भाग लेंगे। जहां खरीदारों की समस्याओं को सुना और स्थानीय प्राधिकरण से निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

यूपी रेरा का लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में कार्यालय है। यहां पर यूपी रेरा की पीठ खरीदारों की शिकायतों पर सुनवाई करती है। साथ ही कार्यालय में खरीदारों की अन्य समस्याओं का भी निस्तारण किया जाता है, लेकिन प्रदेश के अन्य शहर में खरीदार यूपी रेरा से संपर्क नहीं कर पाते। कई बार खरीदारों ने यूपी रेरा से शिकायत की थी। उनका कहना है कि स्थानीय प्राधिकरण खरीदारों की समस्याओं का समाधान नहीं कराती है। जिस पर यूपी रेरा ने अलग-अलग शहर में वर्चुअल संवाद करने का फैसला लिया है। बरेली के बाद मेरठ, इलाहाबाद, झांसी समेत अन्य शहर में भी यूपी रेरा का संवाद आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed