{"_id":"6697d59df96fb2b643024f7b","slug":"up-rera-issued-warning-to-noida-and-greno-authority-grnoida-news-c-23-1-vns1013-35513-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी रेरा ने नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण को जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी रेरा ने नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण को जारी की चेतावनी
विज्ञापन
- सुनवाई में नहीं पहुंचने पर दोनों प्राधिकरण समेत 21 बिल्डरों को नोटिस जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खरीदारों की शिकायतों की सुनवाई में नहीं पहुंचने पर उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण समेत 21 बिल्डरों को चेतावनी दी है। भेजे गए नोटिस में यूपी रेरा ने अगली सुनवाई पर उपस्थित नहीं होने पर एकतरफा आदेश जारी करने की बात कही है।
यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डरों के सुनवाई पर नहीं आने के कारण लखनऊ कार्यालय और ग्रेटर नोएडा कार्यालय की 32 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इन शिकायतों से संबंधित 21 बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें लखनऊ कार्यालय के वसुंधरा लोट्स इन्फ्राटेक, पोलर्स इंफ्रा डेवलपर्स, वेल्थ मंत्र इंफ्राकॉन, शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट, यजदान कन्स्ट्रक्शन्स, गायत्री डेवलपर्स, प्रिसियस बिल्डटेक, हाईडेस इंफ्रा प्रोजेक्ट्स समेत दो अन्य बिल्डर शामिल हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा कार्यालय के सत्या होम्स, दिव्यांका होम्स, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, अशोका प्रियांश बिल्डर्स, शामियाह बिल्डर्स, स्काई नेट इंफ्रा वेंचर्स, स्योर इंफ्रा प्रोजेक्ट, वीएक्सएल रियल्टर्स व एक अन्य बिल्डर शामिल हैं।
यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि सभी बिल्डरों को अगली सुनवाई पर आना होगा। सुनवाई से दो दिन पहले उनको पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर सुनवाई की जानकारी भेज दी जाएगी।