फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA asks builders for details of 3183 projects in the state

यूपी रेरा ने बिल्डरों से मांगा प्रदेश के 3183 प्रोजेक्टों का ब्योरा

Sun, 20 Mar 2022 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
UP RERA asks builders for details of 3183 projects in the state
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने पंजीकृत 3183 प्रोजेक्टों का ब्योरा संबंधित बिल्डरों से मांगा है। यूपी ने आदेश दिया है कि 15 दिन में बिल्डर अपने-अपने प्रोजेक्टों का सर्वे कराकर एक रिपोर्ट तैयार करें। इसमें बताना होगा कि प्रोजेक्ट कब शुरू हुआ, कितना काम बाकी है और कितने खरीदारों को कब्जा दे चुके हैं। रिपोर्ट के आधार पर यूपी रेरा ई-बुक तैयार करेगा, ताकि प्रोजेक्टों के बारे में खरीदारों को जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

यूपी रेरा में इस समय प्रदेश के 3183 प्रोजेक्ट पंजीकृत हैं। लाखों खरीदार फ्लैट खरीद चुके हैं, जबकि काफी खरीदने की तैयार हैं। फ्लैट खरीदने से पहले खरीदार प्रोजेक्ट की हकीकत का पता लगाने का प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी आसानी से नहीं मिल पाती। यूपी रेरा ने इन खरीदारों की मदद के लिए दूसरी ई-बुक तैयार करने का फैसला लिया है। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि बिल्डरों को सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार कराने का आदेश दिया गया है। इसमें बिल्डर का नाम, प्रोजेक्ट की श्रेणी, संबंधित प्राधिकरण का नाम, प्रोजेक्ट शुरू और पूरा होने की वास्तविक तिथि, स्वीकृत प्लान की वैद्यता, पूरा करने की संशोधित तिथि, कुल टावर व ब्लॉक, कुल यूनिट, बनकर तैयार टावर व यूनिट, पिछली तिमाही प्रगति रिपोर्ट, रिपोर्ट नहीं देने पर लगा जुर्माना, शारीरिक प्रगति प्रतिशत, वित्तीय प्रगति प्रतिशत, कंप्लीशन और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की तिथि, खरीदारों की शिकायत, यूपी रेरा के रिफंड, कितने खरीदारों को कब्जा दिया, कितने फ्लैट तैयार, कितने बाकी और कब्जा देने के आदेश आदि बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन

सितंबर, 2020 में लांच की थी पहली ई-बुक
इससे पहले यूपी रेरा ने सितंबर, 2020 में पहली ई-बुक लांच की थी, तब 2853 प्रोजेक्टों की रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसका लिंक अपनी वेबसाइट पर दिया था। खरीदारों को इसका फायदा मिला था। ई-बुक से काफी प्रोजेक्टों की हकीकत की जानकारी मिली थी। अब यह यूपी रेरा की दूसरी ई-बुक होगी जिसमें सभी प्रोजेक्टों की नवीनतम जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी रेरा ने जानकारी को नहीं किया था सत्यापित
यूपी रेरा ने पहली ई-बुक की जानकारी को सत्यापित नहीं किया था। ई-बुक बिल्डरों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई थी। ऐसे में यूपी रेरा ने सत्यापित करने से इनकार कर दिया था। खरीदारों ने इसका विरोध किया था। इस बार खरीदारों ने मांग की है कि सत्यापित करने के बाद ही ई-बुक को लांच किया जाएगा।

प्रदेश के सभी प्रोजेक्टों की ई-बुक तैयार की जाएगी। इसकी मदद से खरीदारों को एक जगह पर सभी प्रोजेक्ट की जानकारी मिलेगी। ई-बुक तैयार करने के लिए सभी बिल्डरों से 15 दिन में प्रोजेक्टों की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। - राजीव कुमार, चेयरमैन यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed