फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP conversion case Two girls of Lucknow were also converted, many videos of Umar Gautam went viral on social media

धर्मांतरण मामला: लखनऊ की दो लड़कियों का भी कराया गया धर्म परिवर्तन, सोशल मीडिया पर उमर गौतम के कई वीडियो वायरल

Thu, 24 Jun 2021 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jun 2021 09:59 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि उमर की संस्था इस्लामिक दावा सेंटर की मदद से लखनऊ की दो लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया था। यह लखनऊ के अलीगंज और तेलीबाग क्षेत्र की रहने वाली हैं। एटीएस उमर की हर जानकारी को सत्यापित करेगी फिर कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
UP conversion case Two girls of Lucknow were also converted, many videos of Umar Gautam went viral on social media
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएस की रिमांड पर आए उमर गौतम और जहांगीर आलम ने अपने कारनामों के राज उगलने शुरू कर दिए हैं। एटीएस उमर गौतम की अनगिनत विदेश यात्राओं का ब्योरा भी जुटा रही है। सूत्रों ने बताया कि उमर की संस्था इस्लामिक दावा सेंटर की मदद से लखनऊ की दो लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया था। 
विज्ञापन


यह लखनऊ के अलीगंज और तेलीबाग क्षेत्र की रहने वाली हैं। एटीएस उमर की हर जानकारी को सत्यापित करेगी फिर कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो में उमर दावा कर रहा है कि वह इंग्लैंड, कनाडा समेत कई देशों की दर्जनों यात्राएं कर चुका है। एक वीडियो में कह रहा है कि इस्लामिक दावा सेंटर ने एक हजार से अधिक लोगों के लीगल डाक्यूमेंट तैयार कराए हैं। 
विज्ञापन


साथ ही कानपुर की छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की एक लड़की का जिक्र कर रहा है कि जिसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसने एक समाचार पत्र में विज्ञापन देने की बात कही है। वह ऐसे लोगों की मदद करते हैं जिन्होंने दीन कुबूल किया है, उन्हें मोरल और लीगल सपोर्ट दिया जाए। इस्लामिक दावा सेंटर में पोलैंड, पुर्तगाल, जर्मनी, सिंगापुर, अमेरिका और इंग्लैंड से आकर कानूनी सहायता ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में गोरखपुर के भी एक व्यक्ति के इस्लाम कुबूलने का जिक्र है। उमर के मुताबिक वह 18 बार इंग्लैंड और चार बार अमेरिका की यात्रा कर चुका है। उमर ने कहा कि वह कैसे मुस्लिम बना अगर इतिहास बताएगा तो तीन चार घंटे लग जाएंगे। 

कानपुर में पढ़ी छात्रा का कराया धर्मांतरण, सुप्रिया से आयशा बनी

कानपुर में पढ़ी एक छात्रा का भी करीब तीन साल पहले धर्म परिवर्तन कराया है। परास्नातक पास छात्रा सुप्रिया ने अपना नाम बदलकर आयशा रख लिया है। गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद छात्रा के बारे में जानकारी हुई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि छात्रा मूलरूप से कहां की रहने वाली है। छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने की बात खुद मोहम्मद उमर गौतम ने स्वीकार की है। इस संबंध में यू-ट्यूब पर उसका वीडियो भी है।

वीडियो के मुताबिक तीन साल पहले मो. उमर गौतम अलीगढ़ मुस्लिम विवि में लेक्चर देने पहुंचा था। लेक्चर के दौरान उसने इस्लाम धर्म की खासियत बताईं। कहा कि जिस-जिस शख्स ने इस्लाम अपनाया वह तरक्की की राह पर चलता चला गया। उसने सुप्रिया नाम की छात्रा का भी जिक्र किया। कहा था कि कानपुर के एक विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई करने वाली छात्रा सुप्रिया ने इस्लाम अपनाया है। लेक्चर में उसने कई और लोगों का भी जिक्र किया। जांच एजेंसियां सुप्रिया के बारे में पता करने में जुट गई हैं।

शिक्षण संस्थानों में गहरी पैठ
उमर गौतम का संगठन गरीब, मजबूर, लाचार और मूक बधिर लोगों को निशाना बनाता था। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में भी गिरोह की खासी पैठ है। कानपुर के कई शिक्षण संस्थानों में उनसे जुड़े लोग हैं। ये सभी उन छात्रों को अपनी तरफ डायवर्ट करने का प्रयास करते हैं, जो किसी न किसी समस्या से परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed