{"_id":"691b2856e0c3df770a0aba29","slug":"up-board-examination-centres-scrutiny-complete-now-district-committee-will-make-final-selection-noida-news-c-23-1-lko1064-80776-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच पूरी, अब जिला समिति करेगी अंतिम चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच पूरी, अब जिला समिति करेगी अंतिम चयन
विज्ञापन
176 कॉलेजों में सुविधाओं का सत्यापन, बढ़ी छात्र संख्या के अनुसार बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए जिले के 176 दावेदार कॉलेजों में केंद्र निर्माण हेतु सुविधाओं की जांच सोमवार को पूरी कर ली गई। तीनों तहसीलों की टीमों ने हर कॉलेज में जाकर सड़क पहुंच, सीसीटीवी, बिजली-पानी, शौचालय, सुरक्षित डबल लाकर, फर्नीचर और बाउंड्रीवाल जैसी जरूरी व्यवस्थाओं का सत्यापन किया। अब सभी रिपोर्टें जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति को भेजी जाएंगी, जिसके बाद अंतिम परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अनुसार, इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 42,674 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, इसलिए 60 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। तहसील स्तरीय रिपोर्टों के आधार पर ही कॉलेजों का चयन होगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सात राजकीय विद्यालय सभी मानक पहले से पूरा करते हैं, इसलिए उनका केंद्र बनना लगभग तय है। वहीं अन्य कॉलेज वही चुने जाएंगे जो निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हों। इस वर्ष छात्रों की संख्या बढ़ने के कारण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। विभाग ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।