फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board Exam: 2,000 students will appear at one center, there will be convenience in monitoring

यूपी बोर्ड परीक्षा : एक केंद्र पर 2,000 छात्र देंगे परीक्षा, निगरानी में होगी सहूलियत

Sat, 21 Sep 2024 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 2,000 students will appear at one center, there will be convenience in monitoring
पिछले साल 1200 से 1500 तक का था प्रावधान, न्यूनतम छात्र संख्या अभी भी 250 ही रहेगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा । यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2025 में होने वाली परीक्षा के लिए अब राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में अधिकतम 2000 छात्र-छात्राओं पर एक केंद्र बनाने का प्रावधान किया गया है। माना जा रहा है कि केंद्रों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने से परीक्षा केंद्र कम हो जाएंगे। इससे बोर्ड परीक्षा की निगरानी में भी सहूलियत होगी।
पिछले साल स्कूलों में अधिकतम 1200 छात्र संख्या आवंटित करने का नियम था। लेकिन, अधिक क्षमता वाले राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को छूट देते हुए अधिकतम 1500 छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाने का प्रावधान किया गया था। पर अब सत्र 2025 से इन नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अब अधिकतम 2,000 छात्रों पर एक केंद्र बनाने का प्रावधान है। हालांकि, न्यूनतम छात्र संख्या पिछले साल की तरह 250 ही रहेगी। डीआईओएस डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। केंद्र में सुविधाओंं की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


--------------
सात किलोमीटर दूरी पर आवंटित होगा परीक्षा केंद्र
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं, जिन्हें स्वकेंद्र की सुविधा नहीं है, उन्हें अधिकतम सात किलोमीटर की दूरी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले परीक्षार्थियों को भी अधिकतम सात किलोमीटर दूरी में ही केंद्र आवंटित किया जाएगा। छात्रों का परीक्षा केंद्र 12 किलोमीटर की परिधि में आने वाले विद्यालयों में निर्धारित किया जाएगा। विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं विद्यालय नहीं होने पर परीक्षार्थियों को 15 किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र आवंटित होगा। वहीं, वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों की अर्हता भी प्रमाणित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed