फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP and YEIDA delegation will go to Japan in January

Noida News: जनवरी में जापान जाएगा यूपी और यीडा का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 19 Nov 2025 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
UP and YEIDA delegation will go to Japan in January
जनवरी में जापान जाएगा यूपी और यीडा का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

- यमुना सिटी में निवेश और जापानी सिटी के विकास को लेकर तय होनी रूपरेखा
- गोल्फकोर्स व अन्य सुविधाओं से लैस होगी जापानी सिटी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के सेक्टर-5ए में करीब 1000 एकड़ में जापानी सिटी का विकास होना है। इसके स्वरूप और जापानी कंपनियां यमुना सिटी में अपना निवेश बढ़ाएं, इसके लिए यूपी सरकार की अगुआई में यीडा का एक प्रतिनिधिमंडल जनवरी में जापान जाएगा। दरअसल, जापान की कई कंपनियों ने यमुना सिटी में निवेश के लिए उत्साह दिखाया है। ट्रैक्टर निर्माण से लेकर मेडिकल डिवाइस पार्क तक के लिए कंपनियां आगे आई हैं। कुछ कंपनियों को जमीन आवंटन के लिए आशय पत्र भी जारी कर दिया गया है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया, हाल ही में बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में आयोजन शुरू करने के लिए जापानीज सुपर फॉर्मूला-1 की टीम यहां आई। इसकी पहल इंडिया जापान बिजनेस ब्यूरो ने की है। अब यह तय हुआ है कि एक प्रतिनिधिमंडल जापान जाए और वहां की कंपनियों की आवश्यकता को समझे। इससे निवेशक के लिए अनुकूल माहौल बनाने में सुगमता रहे।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया, पूर्व में जापानी सिटी का प्रस्ताव बना था। यहां आवासीय सुविधा के साथ एक गोल्फ कोर्स और अन्य जरूरी मनोरंजन व अन्य गतिविधियां विकसित होनी प्रस्तावित थीं। जापान के निवेशकों के प्रस्ताव पर ही यह योजना बना थी। इस जापानी सिटी के विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में भी काम होना है। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य निवेश के मौके तलाशने के साथ जापानी सिटी पर आगे बढ़ने के लिए जरूरी बातचीत भी वहां होने वाली बैठकों में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed