फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   University hub to be built in Yeida

Noida News: यीडा में बनेगा यूनिवर्सिटी हब, 6 विश्वविद्यालय की स्कीम लांच

Tue, 19 Sep 2023 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
University hub to be built in Yeida
यीडा में बनेगा यूनिवर्सिटी हब, 6 विश्वविद्यालय की स्कीम लांच
विज्ञापन


- एक दशक में 10 से अधिक यूनिवर्सिटी होंगी यीडा में संचालित, कई देसी और विदेश विश्वविद्यालय भी खोलेंगे कैंपस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-22ई को यूनिवर्सिटी हब के रूप में विकसित करेगा। प्राधिकरण ने करीब 300 एकड़ में छह विश्वविद्यालय शुरू के लिए प्लॉट की योजना लॉन्च कर दिया है। सोमवार को जारी योजना में चार प्लॉट 50-50 एकड़ और दो प्लॉट 26-26 एकड़ के हैं। फिलहाल यीडा क्षेत्र में दो विश्वविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा दो और विश्वविद्यालय शुरू होने की अनुमति दी जा चुकी है। योजना के मुताबिक एक दशक में यीडा में पांच किमी के दायरे में 10 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में पढ़ाई होगी। अहम है कि यीडा क्षेत्र में नामचीन लिंकन और स्टैनफोर्ट यूनिवर्सिटी समेत 29 बड़े समूह ने विश्वविद्यालय शुरू करने से जुड़े करार पर हस्ताक्षर कर कर चुके हैं। अब प्राधिकरण ने इसे लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
दरअसल, यीडा को मास्टर प्लान-2041 के तहत अनुमानित 40 लाख की आबादी के लिए तैयार किया जा रहा है। यूजीसी के मानक के अनुसार करीब तीन लाख की आबादी पर एक यूनिवर्सिटी होनी चाहिए। अभी तक यीडा में गलगोटिया और एनआईयू यूनिवर्सिटी चल रही है। जबकि दो यूनिवर्सिटी के लिए जमीन अलॉट हो चुकी हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के 6 और प्लॉट की योजना लाई जा रही है। इससे अगले कुछ समय में 10 से अधिक यूनिवर्सिटी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में शुरू हो जाएंगी। हालांकि प्राधिकरण ने सेक्टर-22 को एजूकेशन हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है और पहले चरण में करीब 300 एकड़ भूमि पर यूनिवर्सिटी की योजना लांच कर दी है।
विज्ञापन

जबकि नर्सी मोंजी यूनिवर्सिटी और लिंकन यूनिवर्सिटी ने भी करीब 100-100 एकड़ के भूखंड मांगे हैं। इसके अलावा सेक्टर-17 में भी चार से पांच प्लाट विवि के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि गलगोटिया और सेक्टर-17ए में है और करीब 75 एकड़ भूमि पर है। जबकि भी उसी के पास है और एनआईयू 25 एकड़ पर चल रही है। इस तरह करीब 100 एकड़ पर पहले से दो यूनिवर्सिटी चल रही है और 300 एकड़ जमीन पर विवि के लिए प्लॉट स्कीम लाई गई है। वहीं, कॉलेजों और तकनीकी कॉलेजों के लिए अलग से योजना लाई जा चुकी हैं और भविष्य में भी और योजनाएं लाई जांएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 एकड़ के लिए सीधे मिलेगी जमीन
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मयलेशिया की लिंकन यूनिवर्सिटी 100 एकड़ में एजूकेशनल सिटी बनाएगी। इसमें मेडिकल के सभी कोर्स और सिविल एविएशन समेत भारत और विदेश में होने वाले सभी कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज कॉलेज और 1200 बेड का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इस यूनिवर्सिटी में एक साथ 50 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। यहां पर 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां पर मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सिविल एवियशन कॉलेज समेत तमाम पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसी तरह नर्सी मोंजी यूनिवर्सिटी का भी 100 एकड़ से अधिक का प्लान है तो हंस वाहिनी की ओर से भी जमीन मांगी है। पिछले दिनों हुए निवेश सम्मेलन में देश-विदेश की 29 संस्थाओं ने यूनिवर्सिटी के लिए जमीन मांगी थी। मगर धरातल पर अब आने लगी हैं।



नियम और शर्त पूरी करने वाली संस्था को ही यूनिवर्सिटी का संचालन का प्रभार मिल सकेगा। यूनिवर्सिटी के लिए अब कुछ नियम-शर्त बनाए गए हैं और उनको पूरा करने वाली संस्था ही इसे चला सकेंगी।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed