फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unity march held on Sardar Patel's birth anniversary

Noida News: सरदार पटेल की जयंती पर निकाला एकता मार्च

Sun, 16 Nov 2025 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Unity march held on Sardar Patel's birth anniversary
नई दिल्ली। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता मार्च निकाला। करावल नगर चौक से यमुना विहार सी-ब्लॉक तक आयोजित मार्च का नेतृत्व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने किया। इसमें जिला प्रशासन, भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मार्च में डीएम अजय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यूके चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन, संयोजक रंजन त्यागी, सह-संयोजक मुकेश गोयल, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल झा व पार्षद सत्यपाल सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मनोज तिवारी ने सरदार पटेल को भारत की एकता और अखंडता का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि रियासतों के एकीकरण में पटेल की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। यदि कश्मीर के विलय की जिम्मेदारी पटेल को दी गई होती तो शायद आज कश्मीर आतंकवाद का सामना नहीं कर रहा होता। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed