{"_id":"68fe3643d1c3ef5bdf07b1d4","slug":"uncle-and-nephews-thirteenth-day-was-celebrated-sisters-wedding-will-take-place-in-a-sad-atmosphere-noida-news-c-23-1-lko1064-78929-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताऊ-भतीजा की हुई तेरहवीं, गमगीन माहौल में होगी बहन की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताऊ-भतीजा की हुई तेरहवीं, गमगीन माहौल में होगी बहन की शादी
विज्ञापन
सैंथली गांव में ताऊ-भतीजा की गोली मारकर हत्या का मामला, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/दादरी। सैंथली गांव में नाली के पानी के विवाद में मारे गए ताऊ-भतीजा की रविवार को तेरहवीं हुई। हवन के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत अजय पाल और दीपांशु भाटी को श्रद्धांजलि दी। परिवार ने निर्णय लिया है कि मृतक दीपांशु की बहन की शादी दो नवंबर को ही होगी, लेकिन गमगीन माहौल में सीमित परिजनों की मौजूदगी में केवल रीति-रिवाज पूरे किए जाएंगे। बारात में लड़के पक्ष के केवल पांच लोग आएंगे।
गौरतलब है कि दिवाली के दिन सैंथली गांव में नाली के पानी को लेकर विवाद में सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त दरोगा अजय पाल (55) और उनके भतीजे दीपांशु भाटी (21) की प्रिंस भाटी ने गैंगस्टर साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए थे।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी, एनकाउंटर और सुरक्षा की मांग की थी। अब तक पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी, बॉबी तोमर और मनोज नागर सहित अन्य की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
गांव में दहशत का माहौल, कई संदिग्ध हिरासत में
घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण काफी डरे और सहमे हुए हैं। आशंका है कि आरोपी पीड़ित परिजन और ग्रामीणों को डरा धमका सकते हैं। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। आरोपी अपने गुर्गों के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास कर हैं कि वह जेल से आने के बाद सबको देख लेंगे। उन्हें डर है कि आरोपी सरेंडर कर सकते हैं। सरेंडर के बाद जमानत पर बाहर आने के बाद फिर कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। जारचा कोतवाली पुलिस की ओर से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वहीं एसीपी ग्रेटर नोएडा अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद आरोपी भूमिगत हो गए। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।