फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uncle and nephew got into fight over tenant in noida viral video

किराएदार के विवाद में झगड़ा: चाचा-भतीजे के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर बरसाए, 44 सेकेंड का वीडियो वायरल

Fri, 29 Aug 2025 09:10 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 09:10 PM IST
सार

बहलोलपुर गांव में किराएदार को लेकर चाचा और भतीजे के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट का 44 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Uncle and nephew got into fight over tenant in noida viral video
चाचा-भतीजे के बीच जमकर चले लाठी-डंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहलोलपुर गांव में किराएदार को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। जहां चाचा-भतीजे के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष से कई और भी शामिल थे। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बहलोलपुर में रहने वाले संजय यादव और महेश यादव भाई हैं। पड़ोस में ही इनके चाचा शीशपाल भी रहते हैं। संजय यादव के घर में रहने वाला एक युवक फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी में काम करता है। 18 अगस्त को उस युवक के साथ शीशपाल के लड़के ने शराब पीकर मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब संजय और महेश को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत शीशपाल से की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनोंं पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का 44 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में एक युवक हाथ में डंडे से महिला की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान ईंट व पत्थर से मारते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और इसकी कोई शिकायत नहीं की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पाुलिस ने संज्ञान लेकर संजय यादव को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed