{"_id":"6ae7239b4d02ca3a5d04d184","slug":"uflex-group-future-plans-take-center-stage-at-inflection-2026-global-conference-concludes-with-specialized-ses-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इनफ्लेक्शन 2026’ में छाई यूफ्लेक्स ग्रुप की भविष्य की योजनाएं; विशेष सत्रों के साथ वैश्विक सम्मेलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इनफ्लेक्शन 2026’ में छाई यूफ्लेक्स ग्रुप की भविष्य की योजनाएं; विशेष सत्रों के साथ वैश्विक सम्मेलन समाप्त
Sun, 01 Nov 2026 05:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:04 PM IST
सार
यूफ्लेक्स ग्रुप के दो दिवसीय वैश्विक नेतृत्व सम्मेलन ‘इनफ्लेक्शन 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को रैडिसन ब्लू नोएडा में व्यावसायिक प्रस्तुतियों और रणनीतिक चर्चाओं का दौर चला। दिन की शुरुआत कंपनी के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के प्रमुखों की बिजनेस प्रेजेंटेशन से हुई।
विज्ञापन
यूफ्लेक्स ग्रुप का वैश्विक नेतृत्व सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूफ्लेक्स ग्रुप के दो दिवसीय वैश्विक नेतृत्व सम्मेलन ‘इनफ्लेक्शन 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को रैडिसन ब्लू नोएडा में व्यावसायिक प्रस्तुतियों और रणनीतिक चर्चाओं का दौर चला। दिन की शुरुआत कंपनी के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के प्रमुखों की बिजनेस प्रेजेंटेशन से हुई। इसमें फिल्म्स, पेट रेजिन, फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, केमिकल्स, होलोग्राफी, इंजीनियरिंग और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों के प्रदर्शन, उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण ‘द स्टोरी बिटवीन द लाइंस - ए फायरसाइड चैट’रहा। इसमें यूफ्लेक्स ग्रुप के संस्थापक एवं सीएमडी अशोक चतुर्वेदी, वाइस चेयरमैन अनंतश्री चतुर्वेदी और डायरेक्टर ग्लोबल ऑपरेशंस अपूर्वश्री चतुर्वेदी ने विचार साझा किए। संवाद का संचालन वरिष्ठ बिजनेस पत्रकार अवन्ने दुबाश ने किया। चर्चा में यूफ्लेक्स की विकास यात्रा, नेतृत्व दर्शन और भविष्य की आकांक्षाओं पर बात हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा फ्रैंकलिन कोवे इंडिया एंड साउथ एशिया के प्रिंसिपल कंसल्टेंट जेरोनिनियो अल्मेडा का विशेष सत्र हुआ। ‘लीड द लीप, बिल्ड द फ्यूचर, चेंज द स्टोरी’ विषय पर उन्होंने प्रभावी नेतृत्व और बदलाव को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
अशोक चतुर्वेदी ने दिया भविष्य का मंत्र
समापन सत्र में संस्थापक अशोक चतुर्वेदी ने ‘अवर स्टोरी, अवर फ्यूचर’ विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए दूरदर्शी सोच, नवाचार, सामूहिक प्रयास और निरंतर उत्कृष्टता जरूरी है। उन्होंने नेतृत्वकर्ताओं से एकजुट होकर नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। दो दिवसीय सम्मेलन का समापन सामूहिक नेतृत्व और भविष्य के लिए तैयार वैश्विक संगठन बनाने के संकल्प के साथ हुआ।