फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   U-turn, closed for four years, has become a hazard.

Noida News: चार साल से बंद पड़ा यू-टर्न बना ब्रेकर

Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
U-turn, closed for four years, has become a hazard.
41-50 के सामने बंद यू टर्न ।
- सेक्टर-41-50 के बीच 2019 में बनाया गया था यू-टर्न, 2022 में बंद कर दिया गया था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-प्राधिकरण की इंजीनियरिंग का नायाब नमूना सेक्टर-41 और 50 के बीच बना हुआ यू-टर्न है। 2019 में लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया यह यू-टर्न विपरीत दिशा में वाहनों के गुजरने का रास्ता बन गया। फिर 2022 में इसे ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण से बंद करवा दिया था। चार साल से यह यू-टर्न बिना किसी उपयोगिता के बंद पड़ा हुआ है। वाहनों को सेक्टर-50 मार्केट के सामने बने पुराने यू-टर्न से निकाला जा रहा है। बंद पड़े यू-टर्न का कंक्रीट का डिवाइडर सड़क घेर रहा है। इस वजह से सेक्टर-49 चौराहे की तरफ से आकर सिटी सेंटर अंडरपास व ऊपर जाने वाले वाहन यहां पर फंस रहे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने पर यहां जाम की स्थिति बन रही है। इस वजह से जिला अस्पताल जाने वाले मरीज भी परेशान होते हैं।



सेक्टर-49-101 यू-टर्न दूर से पता नहीं चलता है कि बंद पड़ा है

विश्वकर्मा रोड पर सेक्टर-49 बरौला हनुमान मूर्ति व सेक्टर-101 के बीच बना यू-टर्न भी प्राधिकरण ने दो साल से बंद करवाया हुआ है। इस यू-टर्न को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। डिवाइडर के घुमाव से दूर से यू-टर्न का पता लगता है। अनजान वाहन चालक को नजदीक पहुंचने पर ही मोड़ बंद है यह दिखता है।
विज्ञापन




कोट-

दोनों यू-टर्न को लेकर वर्क सर्किल से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद सुधार करवाया जाएगा।- एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed