{"_id":"66f1a5961fc3ad5a8600508d","slug":"two-workers-died-after-falling-from-the-third-floor-of-a-house-under-construction-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरे दो श्रमिकों की मौत, गंभीर रूप से घायल एक दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरे दो श्रमिकों की मौत, गंभीर रूप से घायल एक दिल्ली रेफर
Mon, 23 Sep 2024 11:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:00 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर गिरे दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त शाहजहांपुर निवासी अजय (28) और अलीगढ़ निवासी राजेंद्र सिंह (53) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर गिरे दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त शाहजहांपुर निवासी अजय (28) और अलीगढ़ निवासी राजेंद्र सिंह (53) के रूप में हुई है। हादसे में दनकौर निवासी समसू घायल हो गया। समसू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सूरजपुर में धर्मपाल खड्डा कॉलोनी में निर्दोष सिंह तीन मंजिल मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार दोपहर को श्रमिक और मिस्त्री तीसरी मंजिल के छज्जे पर चिनाई कर रहे थे। तीसरी मंजिल पर बल्लियों पर शटरिंग लगी हुई थी। काम करने के दौरान अचानक बल्ली टूट गई। जिससे शटरिंग नीचे आ गिरी। शटरिंग के नीचे गिरने पर काम कर रहे तीनों मजदूर भी तीसरी मंजिल से सीमेंटेड सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बुरी तरह घायल तीनों श्रमिकों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां अजय और राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बुरी तरह घायल समसू को गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर कर दिया गया है। एडीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन