{"_id":"689caf5fe295ed1bb0062a5b","slug":"two-u-turns-will-be-made-between-gaur-chowk-and-ghaziabad-on-taj-highway-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71624-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताज हाईवे पर गौड़ चौक से गाजियाबाद के बीच बनेंगे दो यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताज हाईवे पर गौड़ चौक से गाजियाबाद के बीच बनेंगे दो यू-टर्न
विज्ञापन
- रांग साइड से आने वाले वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए मिलेगी मदद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट से गाजियाबाद को जोड़ने वाले ताज हाइवे पर दो नए यू-टर्न बनाए जाएंगे। ग्रेनो प्राधिकरण गौड़ चौक से टिगरी चौक के बीच करीब 3.5 किमी लंबाई के बीच दोनों यू-टर्न बनाए जाएंगे। अगले वर्ष तक बनाए जाने वाले दोनों यू-टर्न की लागत करीब तीन करोड़ रुपये आएगी। इससे रास्ते पर बड़ी तादाद में रांग साइड से आने वाले वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकेगी।
ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के मुताबिक गौड़ चौक से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही गाजियाबाद के अलावा गौड़ सिटी-1 और गौड़ सिटी-2 तक होती है। यहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है। जिसके समाधान के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे के बाद यू-टर्न बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया। जल्द ही यू-टर्न बनाने के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा। सितंबर में एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। एजेंसी को नौ महीने में काम पूरा किया जा सके। इससे जहां ट्रैफिक का प्रबंधन इस 60 मीटर चौड़ी सड़क पर हो सकेगा।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक गौड़ चौक से टिगरी चौक के बीच गौड़ सिटी-1 और फिर इससे आगे टिगरी चौक से थोड़ा पहले इन यू-टर्न को बनाया जाना प्रस्तावित है। इससे करीब डेढ़ दर्जन सोसाइटी के अलावा ग्रामीण आबादी को सीधे तौर पर फायदा होगा।