फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two suspended traffic policemen exposed their extortion money through juice vendors In Greater Noida

ग्रेनो में रिश्वत लेने का नया तरीका: चालान से बचने के लिए जूस वाला लेता था पैसे, वीडियो आया सामने; दो सस्पेंड

Sat, 25 Nov 2023 09:50 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 09:50 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में जूस विक्रेता के जरिये यातायात पुलिसकर्मियों की वसूली का खुलासा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद टीएसआई और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और एसीपी को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
two suspended traffic policemen exposed their extortion money through juice vendors In Greater Noida
ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात माह में ग्रेनो वेस्ट के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में जूस विक्रेता के जरिये यातायात पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली करने का खुलासा हुआ है। पुलिसकर्मियों ने एक ईको वाहन चालक को रोककर जांच की और दो हजार का चालान करने से बचाने के लिए पांच सौ रुपये वसूल लिए। ये रुपये जूस विक्रेता के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन भेजे गए। घटना का वीडियो वायरल होने पर टीएसआई सतेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल परवेज को निलंबित कर एसीपी-3 सेंट्रल जोन को मामले की जांच दी गई है।

विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के ही गांव में रहने वाला एक चालक ईको चलाकर गुजारा करता है। ईको में वह बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के अलावा बाकी समय में अन्य सामान भी लाने का काम करता है। शनिवार सुबह सीआरपीएफ कैंप के पास कच्ची सड़क पर यातायात पुलिसकर्मियों ने ईको कार चालकक को रोक लिया। 



आरोप है कि जांच पड़ताल करने के बाद पुलिसकर्मियों ने दो हजार रुपये का चालान करने का डर दिखाया। इसके बाद चालान से बचने के लिए पांच सौ रुपये नकद देने के लिए कहा। चालक ने नकद न होने और ई-वॉलेट से भुगतान करने के लिए कहा तो पुलिसकर्मियों ने एक जूस विक्रेता के पास भेज दिया। 

चालक ने बातचीत करने के बाद पांच सौ रुपये का ई-वॉलेट से जूस विक्रेता को भुगतान कर दिया। ये पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली गई। जूस विक्रेता का कहना था कि उसके खाते में इसी तरह रुपये पुलिसकर्मी स्थानांतरित कराते हैं और शाम को कुछ पैसे देकर रुपये वापस ले लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सौ रुपये आए हैं अब तक, होगी खाते की जांच
वायरल वीडियो में जूस विक्रेता के खाते में ऑनलाइन रुपये भेजने के बाद ईको वैन चालक उससे पूछताछ करता है। वह पांच सौ से कम रुपये कराने की बात करता है। तब विक्रेता कहता है कि कुछ रुपये उसे मिलेंगे बाकी पुलिसकर्मी उससे ले लेंगे। चालक कहता है कि अब तक कितने रुपये खाते में आ गए, तब विक्रेता कहता है कि केवल आठ सौ आए हैं। इस मामले में अब जूस विक्रेता के खाते की जांच के अलावा उसके नंबर पर रुपये भेजने वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed