फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two special trains will run between New Delhi-Shri Mata Vaishno Devi Katra

Noida News: नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

Wed, 27 Sep 2023 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run between New Delhi-Shri Mata Vaishno Devi Katra
कटड़ा के लिए नई दिल्ली से शुक्रवार व रविवार को चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-कटड़ा रूट पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ट्रेन संख्या 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल एसी ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा दूसरी ट्रेन संख्या 04081/04082 भी यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल शुक्रवार को नई दिल्ली से रात 11:30 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04072 एक अक्तूबर को चलेगी। यह ट्रेन कटड़ा से शाम 6:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रविवार को नई दिल्ली से रात 11:30 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04082 कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 2 अक्तूबर को चलेगी। कटड़ा से यह ट्रेन शाम 6:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे नई दिल्ली पहुचेगी। ट्रेन एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच के साथ चलेगी। दोनों ट्रेनें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed