फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two Sliver lion Statue and chtr steal from Shantan Dharm Temple

सनातन धर्म मंदिर से चांदी के दो शेर और छत्र चोरी

Sat, 01 Aug 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two Sliver lion Statue and chtr steal from Shantan Dharm Temple
सेक्टर-37 स्थित सनातन धर्म मंदिर।
सनातन धर्म मंदिर से चांदी के दो शेर और छत्र चोरी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-37 स्थित अरुण विहार स्थित सनातन धर्म मंदिर में शनिवार रात चोरों ने सांई बाबा का चांदी का छत्र और दो शेरों की मूर्तियां चुरा ली। चोरों ने0 करीब 10 किलो चांदी पर हाथ साफ किया है। इसकी कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर डीसीपी और एसीपी ने सुबह मंदिर का दौरा किया। पुलिस ने सुरक्षागार्ड समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सेवानिवृत्त कर्नल शशि वैद्य ने बताया कि मंदिर के निचले तल पर श्रीराम परिवार, माता दुर्गा, श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं हैं। पहली मंजिल पर श्री सांई दरबार है। रात 3 से 4 बजे के बीच चोरों ने मंदिर के पीछे सीढ़ी लगाकर खिड़की तोड़ी और पहली मंजिल पर सांई बाबा की प्रतिमा के ऊपर लगा चांदी का छत्र और पास में चांदी लगीं चांदी की दो शेरों की मूर्तियों को चुरा लिया। साथ ही सिंहासन से एक रेलिंग भी तोड़कर ले गए, वह भी चांदी की थी। उन्होंने बताया कि करीब 10 किलो चांदी चोरी की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर को तहरीर दे दी गई। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोर सेक्टर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed