फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two shopkeepers sleeping in a room in Noida died of suffocation

अब कौन खिलाएगा छोले-भूटेरे?: कमरे में सो रहे दो दुकानदारों की दम घुटने से मौत, उबलते छोलों ने जलकर ले ली जान

Sat, 11 Jan 2025 05:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

बसई गांव में रहने वाले 22 वर्षीय उपेंद्र और 23 वर्षीय शिवम छोले भटूरे का दुकान लगाते हैं। दोनों युवक गांव में कमरा लेकर किराए पर रहते थे।

विज्ञापन
Two shopkeepers sleeping in a room in Noida died of suffocation
छोले जलकर हुए खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के बसई गांव में रहने वाले दो दुकानदारों की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों दुकानदार घर में रात के समय गैस चूल्हे पर छोला उबालने के लिए रख दिया था और सो गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

दोनों लगाते थे छोले-भूटेर की दुकान
बसई गांव में रहने वाले 22 वर्षीय उपेंद्र और 23 वर्षीय शिवम छोले भटूरे का दुकान लगाते हैं। दोनों युवक गांव में कमरा लेकर किराए पर रहते थे। शुक्रवार रात को दोनों अपनी दुकान बंद करके घर पर पहुंचे और सुबह की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए रात में दरवाजा बंद कर कमरे के अंदर गैस चूल्हे पर छोले को उबालने के लिए रख दिया था। इसके कुछ देर बाद दोनों गैस बंद करना भूल गए और सो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात जला चूल्हा, छोले हुए खाक
गैस चूल्हा पूरी रात तक जलता रहा और आधी रात के बाद तक चोला जलकर खाक हो गया। इसके बाद जले हुए बोले और बर्तन से धुआं निकलने लगा और कमरे में धुआं भर गया। इसके बाद कमरे में जहरीली गैस बन गई और दोनों का दम घुटने से मौत हो गई। नोएडा सेंट्रल जोन के एसीपी राजीव गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना 
शनिवार तड़के जब पड़ोसियों ने कमरे के अंदर से धुआं निकलता हुआ देखा तब लगा कि आसपास में आग लगी है। इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था और चारों तरफ से धुआं ही धुआं निकल रहा था। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

इस बिल्डिंग में पहले भी दो लोगों की हो चुकी है मौत 
बसई गांव के लोगों ने बताया कि जिस बिल्डिंग के कमरे में धुआं भरने से दो दुकानदारों की मौत हो गई। वहां पहले भी अलग-अलग समय दो लोगों की मौत हो गई थी। करीब 6 महीना पहले एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। वहीं करीब डेढ़ साल पहले भी एक व्यक्ति की मौत की  बात कही जा रही है। इसके बाद यह बिल्डिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed