फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people were cheated of Rs 1.11 lakh in the name of depositing loan dues, case registered against them.

Noida News: लोन का बकाया जमा करने के नाम पर 1.11 लाख की ठगी, दो पर केस

Thu, 16 Oct 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 1.11 lakh in the name of depositing loan dues, case registered against them.
मुहम्मदाबाद गोहना। खुद को आईडीबीआई बैंक का रिकवरी अफसर बताकर दो लोगों ने रानीपुर के बभनपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति से किसान क्रेडिट कार्ड का बकाया जमा करने के नाम पर 1 लाख 11 हजार रुपये की ठगी कर ली। तहसील अमीन के रिकवरी नोटिस जारी करने पर पीड़ित को खाता में पैसा जमा न होने की जानकारी हुई। कार्रवाई के लिए संबंधित बैंक के मैनेजर को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी के पास शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बभनपुरा गांव निवासी राजवंत पांडे ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित आईडीबीआई बैंक से तीन लाख का किसान क्रेडिट कार्ड का लोन लिए हैं। 24 अक्तूबर 2024 को खुद को आईडीबीआई बैंक का रिकवरी अफसर बताने वाले सूरज और दीपक उपाध्याय के नाम से पीड़ित को फोन किया गया। केसीसी का बकाया लोन जमा करने को कहा। पीड़ित ने बैंक में आने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुरा मोड़ पर बुलाया और तत्काल 10 हजार जमा करने को कहा। पीड़ित ने 28 अक्तूबर को आरोपी दीपक उपाध्याय के खाते में 10 हजार और सूरज के खाते में एक हजार रुपए भेज दिए। बताया कि कुछ दिन बाद दोनों आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और बोले कि इस समय छूट है। अगर आप एक लाख जमा कर देंगे तो पूरा लोन खत्म हो जाएगा। आरोपियों की बात पर विश्वास कर राजवंत पांडे ने उन्हें एक लाख रुपये दे दिया। आरोपियों ने कहा कि 3 महीने में खाता क्लोज होने की बात कही। 26 जुलाई 2025 को तहसील के अमीन किसान क्रेडिट कार्ड की बकाये की वसूली के लिए घर पहुंचे तो पीड़ित को ठगी होने की जानकारी हुई। पीड़ित राजवंत पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उपरोक्त दीपक उपाध्याय और सूरज नाम पता अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मामला संज्ञान में है, एसपी के आदेश पर दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed