फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people accused of stealing iron rods were paraded around the village with their faces smeared with soot and cow dung.

Noida News: सरिया चोरी के दो आरोपियों के चेहरे पर कालिख और गोबर पोत गांव में घुमाया

Wed, 19 Nov 2025 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two people accused of stealing iron rods were paraded around the village with their faces smeared with soot and cow dung.
वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, तीन हिरासत में
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के रामनगर में एक निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने के दो आरोपियों के चेहरे पर कालिख व गोबर पोत कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती।

फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विक्रम का मकान बन रहा है। घर की छत की ढलाई का काम चल रहा है। आरोप है कि वहां काम करने वाले दो युवकों ने कुछ सरिया चुरा कर बेच दिया। इसकी जानकारी विक्रम को हुई तो अपने दोस्तों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके चेहरे पर पुआल की जली हुई राख व गोबर पोत दिया और गांव में घुमाने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मंगलवार को अचानक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। चोरी के एक आरोपी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय ने बताया तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed