फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants who robbed entertainment arrested in encounter

सरेराह लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who robbed entertainment arrested in encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश। अमर उजाल
नोएडा। राह चलते लोगों से लूट व स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। पैर में गोली लगने से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, लूट के सात मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार टीम के साथ मंगलवार सुबह सेक्टर-62 में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाशों की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी आफताब और मिशलगढ़ी गाजियाबाद निवासी सूरज यादव के रूप में हुई है। दोनों बदमाश सुबह की सैर और शाम को कार्यालय से घर लौटते लोगों को लूटते थे। दोनों पर आठ-आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनके दो साथी अमन व दीपक फरार हैं।
विज्ञापन

वारदात के बाद खोड़ा में छिप जाते थे
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि दोनों बदमाश सुबह-शाम सक्रिय होकर लूटपाट व चेन झपटते हैं। नोएडा के अलावा गाजियाबाद व अन्य स्थानों पर भी इन बदमाशों ने वारदात की हैं। आरोपी एक ही दिन में दो-तीन वारदात कर खोड़ा में छिप जाते थे। कुछ दिन बाद फिर से वारदात करने के लिए निकलते थे। बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed