फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants who looted and stole mobile phones from passersby were arrested

बदायूं के ध्यानार्थ : राहगीरों से मोबाइल लूट व चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants who looted and stole mobile phones from passersby were arrested
राहगीरों से मोबाइल लूट व चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। राहगीरों से मोबाइल लूट व चोरी करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी व झपटमारी के दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। घटनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक भी बरामद की गई है।


कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने बुधवार को सूचना पर सेक्टर-63 स्थित मेट्रो यार्ड के नीचे बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों की पहचान बदायूं के कवाली गांव निवासी आकाश और मोजमपुर घौचा गांव निवासी आशु उर्फ संतोष के रूप में हुई है। वर्तमान में आकाश छिजारसी और आशु जेजे कॉलोनी में किराये पर रहता है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि दोनों मोबाइल इन लोगों ने राह चलते लोगों से झपटे थे। पुलिस के मुताबिक, आकाश के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ और आशु के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी से बरामद बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। पुलिस का कहना है कि इस गैंग में कई और बदमाश भी शामिल हैं। पुलिस उन बदमाशों की पहचान कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed