फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants running away after robbing the chain were shot in the police encounter

चेन लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Tue, 21 Jun 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants running away after robbing the chain were shot in the police encounter
नोएडा। पुलिस मुठभेड़ में सोने की चेन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को गोली लग गई। पैर में गोली लगने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से दो लूट की चेन, चोरी की बाइक बरामद की है। दोनों की पहचान सेक्टर-93 फेज 2 निवासी विकास चौहान उर्फ विक्की और सेक्टर-108 निवासी रामकुमार के रूप में हुई है। आरोपियों ने शहर में कई चेन लूट वारदात की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी इलामारन जी ने बताया कि कोतवाली फेज टू क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स से सोने की चेन दिनदहाड़े लूट ली है। इस सूचना पुलिस की टीम सक्रिय होकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इंडिया टीवी चौराहे के पास अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। बदमाश वहां से पुलिस से बचकर पॉकेट 7 की तरफ भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। एडीसीपी ने बताया कि ये आरोपी मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों समेत राहगीरों से चेन स्नैचिंग करते हैं। हाल में 7 जून को सेक्टर-105 में एक वृद्धा से और 4 जून को सेक्टर-85 में दूसरी महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

लूट की चेन से लेते थे गोल्ड लोन
एडीसीपी इलामरन जी ने बताया कि ये बदमाश कई महीनों से इस तरह की लूटपाट में शामिल थे। ये आरोपी लूटी गई चेन पर गोल्ड लोन लेते थे। इनके पास से मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड की दो रसीदें मिली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड से इन लोगों ने लोन लिया था। गिरफ्तार विकास चौहान पर 9 और रामकुमार पर 9 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed